फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी डेवलमेंट प्लान पर निर्यातक और आर्किटैक्ट देंगे अपनी राय

सार

सिटी डेवलपमेंट प्लान (2051) के तहत जीरो प्वाइंट पर इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) बनेगा।बेल्जियम बेस कंपनी शहर के भविष्य का प्लान तैयार कर रही है।बैठक में एमडीए के उपाध्यक्ष शैलेष सिंह, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एसपी यातायात अशोक सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। सिटी डेवलपमेंट प्लान (2051) के तहत जीरो प्वाइंट पर इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) बनेगा। यहां से रैपिड रेल मेरठ और हापुड़ को जोड़ेगी। पेट्रोल पंप के साथ ई चार्जिंग स्टेशन होगा। बेल्जियम बेस कंपनी शहर के भविष्य का प्लान तैयार कर रही है। इस प्लान में कमियां मिलने पर मंडलायुक्त ने कंपनी के विशेषज्ञों को निर्यातकों और आर्किटैक्ट संगठन से राय लेकर 24 घंटे मे रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने शहर के विकास के लिए चयनित टैक्टेबल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ शहर के संभ्रांत लोगों और अन्य विभाग के विशेषज्ञों की बैठक बुलाई। बैठक के दौरान कंपनी से जुड़े विशेषज्ञ आर्किटैक्ट अभिषेक सैनी, कृष्णा मूर्ति, शैलेंद्र सिंह विष्ट, राघवी, हर्षित श्रीवास्तव, आरती ने प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को समझाया। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि इस प्लान में विजन का अभाव है। विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा जरूरतें हैं। कम आय वर्ग के लोगों को मकान देने की व्यवस्था होनी चाहिए। डिजास्टर मैनेजमेंट की भी व्यवस्था प्लान में नही है। बैठक में एमडीए के उपाध्यक्ष शैलेष सिंह, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एसपी यातायात अशोक सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें