फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी ट्रेनों में भी कंफर्म होगा वेटिंग का टिकट

Tue, 01 Sep 2015 06:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के साथ आपको घूमने के लिए जाना है, लेकिन टिकट कंफर्म नहीं है। आने वाले दिनों में इस प्राब्लम से आपको नहीं जूझना पड़ेगा। आपका टिकट अगर कंफर्म नहीं है तो उसी रूट की किसी दूसरी ट्रेन में रेलवे आपको सीट दे देगा। इसके लिए रेलवे वैकल्पिक ट्रेन चलाने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन



रेलवेे की कुछ ट्रेनें ऐसी हैं जिनमें हमेशा वेटिंग रहती है। अधिकांश मौकों पर ये ट्रेनें ओवरबुक हो जाती हैं। ऐसे में वेटिंग की टिकट कंफर्म नहीं होने से यात्रियाें के साथ ही संचालन में दिक्कत आती है। यात्री खड़े खड़े सफर करने को मजबूर होते हैं। वहीं अधिक भीड़ होने के कारण कंफर्म सीट वाले यात्री भी परेशान होते हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए रेलवे बैकअप ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है।


 हालांकि ये योजना अभी पाइप लाइन में है। इसके लिए व्यस्त रूट पर अधिक भीड़ वाली ट्रेेनों का लिंक बनाया जा रहा है। इसके साथ ही यात्री वेटिंग का टिकट होने पर उसी रूट पर चल रही दूसरी ट्रेन में सीट खाली होने पर सफर कर सकेंगे। उस ट्रेन में भी वेटिंग का टिकट मान्य होगा। ये टिकट उसी दिन मान्य होगा जिस दिन का वेटिंग का टिकट है।
विज्ञापन



इस योजना में आने वाली दिक्कतों को दूर करने पर विचार किया जा रहा है। किस प्रकार से यात्री को सूचना देनी है और किस प्रकार से उसे वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था की जाए। सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि अभी इस योजना पर काम चल रहा है। जल्द ही व्यवस्था लागू कर जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें