फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रेनों में छाई आईआरसीटीसी की नवरात्र स्पेशल थाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चैत्र नवरात्र में आईआरसीटीसी की व्रत वाली स्पेशल थाली ट्रेनों में यात्रियों की पसंद बनी हुई है। 150 रुपये में आईआरसीटीसी कुट्टू के आटे व साबूदाने से बनी खाद्य सामग्री परोस रहा है। मुरादाबाद समेत कई बड़े स्टेशनों पर नामचीन रेस्टोरेंट संचालकों से समन्वय कर यह थाली उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

धार्मिक स्थानों के लिए चलने वाली ट्रेनों में भी इन दिनों सात्विक भोजन परोसा जा रहा है। बिना लहसुन, प्याज वाला खाना खूब बिक रहा है। आईआरसीटीसी की नवरात्र स्पेशल थाली को यात्री मोबाइल एप व वेबसाइट से ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं। मुरादाबाद, बरेली, हरिद्वार, देहरादून, लखनऊ, बनारस, दिल्ली जंक्शन, सूरत, जयपुर, लुधियाना, दुर्ग, चेन्नई सेंट्रल समेत विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को यह सुविधा मिल रही है। ट्रेन में सफर के दौरान यात्री अपना खाना बुक करते हैं और इन स्टेशनों पर ट्रेन के पहुंचते ही थाली उनकी बर्थ पर आ जाती है।
नवरात्र स्पेशल थाली की कीमत 150 रुपये से 459 रुपये तक है। मेन्यू में साबूदाने की खिचड़ी, सतीफल खीर, दही पराठा, कुट्टू की पकौड़ी, मखमली पनीर, मलाई कोफ्ता, इमली की चटनी, कुट्टू व आलू का पराठा, मूंगफली की चाट उपलब्ध है। आईआरसीटीसी की कैटरिंग हेल्पलाइन 1323 पर कॉल कर नवरात्र स्पेशल थाली की बुकिंग की जा सकती है। इसके अलावा आईआरसीटीसी के आधिकारिक एप पर कैटरिंग वाले विकल्प में जाकर अपना पीएनआर नंबर डालना है। इसके बाद मेन्यू आपके सामने आ जाएगा। आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग वेबसाइट पर जाकर भी इसे ऑर्डर कर सकते हैं। कुछ ही समय के अंतराल में ताजा और शुद्ध व्रत का भोजन आपके पास उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन


नवरात्र पर मां वैष्णो देवी के दर्शन की होड़
मुरादाबाद समेत नजदीकी स्टेशनों से मां वैष्णो देवी (कटरा) जाने के लिए तकरीबन 5000 लोगों ने बुकिंग कराई है। इन दिनों में मुरादाबाद से जम्मू जाने के लिए सिर्फ चार ट्रेनें हैं। स्थिति यह है कि इन ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। जम्मू या कटरा जाने के लिए सियालदह, मोरध्वज, गरीबरथ, हमसफर, बेगमपुरा, हिमगिरि, अमरनाथ, अर्चना व कामख्या-वैष्णो देवी एक्सप्रेस चलती हैं। किसी भी दिन चार ट्रेनों से ज्यादा का विकल्प नहीं है। इनमें से किसी भी ट्रेन में नवरात्र के अंत तक बुकिंग नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें