फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीएचओ पर लगे आरोपों की जांच शुरू, रौंडा में पेड़ों की कराई गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचकर जिला उद्यान अधिकारी (डीएचओ) बैजनाथ सिंह पर डीडी पूजा सक्सेना द्वारा लगाए गए अनियमितता व उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टीम ने विकास भवन स्थित कार्यालय और ग्राम रौंडा पहुंचकर शिकायतों की जांच की। टीम शनिवार को भी जांच करेगी। डीएचओ बैजनाथ और उपनिदेशक पूजा सक्सेना के बीच चल रहा विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। उपनिदेशक द्वारा इस संबंध में निदेशालय को पत्र लिख कर डीएचओ पर लहसुन बीज वितरण के लाभार्थियों की सूची कई बार मांगने के बाद भी उपलब्ध नहीं कराकर उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने, ग्राम रौंडा स्थित पौधशाला पर अवैध कटान में डीएचओ के लिप्त होने, बिना जीएसटी नंबर के बिलों का भुगतान करने, कोल्ड स्टोर का अवैध संचालन कराने के साथ पॉली हाउस आदि की टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए थे।
निदेशालय द्वारा मार्च में संयुक्त निदेशक (शाकभाजी) राजीव कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया था। जांच में सहयोग के लिए मुख्यालय से उपनिदेशक उद्यान विजय चंद और डीएम मुरादाबाद के प्रतिनिधि के तौर पर उपायुक्त (स्वरोजगार) आरपी भगत को भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें