फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिना अनुमति लिए प्लॉटिंग करने के मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्राम पंचायत भोला सिंह मिलक स्थित करीब 10 बीघा अनुसूचित जाति व्यक्ति की भूमि को डीएम की बिना अनुमति प्राप्त किए और भूमि को बिना आवासीय घोषित कराए वर्ग मीटर में बैनामा करने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड-20 विशनपुर भीमाठेर निवासी निजार खां ने डीएम मानवेंद्र सिंह को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि ग्राम सोनकपुर उर्फ भोला सिंह की मिलक निवासी अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की दो गाटों की करीब 10 बीघा भूमि को डीएम की अनुमति के बिना प्रापर्टी डीलरों ने बेच दी। एसडीएम से बिना आवासीय घोषित कराए क्षेत्रफल वर्ग मीटर में दर्शाकर बेच दिया। निजार खां की इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम ने 23 जनवरी को एसडीएम सदर को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। डीएम के इस आदेश पर तहसील प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। एसडीएम सदर ने बताया कि शिकायत में उल्लेखित तथ्यों को दिखवाया जा रहा है। जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें