फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ईंट से हमला कर दोस्त की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में फव्वारा चौक के पास रेलवे कॉलोनी के खंडहरनुमा क्वार्टर में स्मैक के रुपये न देने पर युवक की हत्या करने वाले दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि रुपये मांगने पर गोविंद गाली-गलौज करने लगा था। पुलिस ने रविवार रात कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के मंडी समिति के सामने रहने वाली गुलिस्ता की शादी बिलारी के टांडा अमरपुर निवासी गोविंद के साथ हुई थी। गोविंद स्मैक और सलोचन का नशा करता था। जिस कारण गुलिस्ता ने उसका साथ छोड़ दिया था। इसके बाद गोविंद रेलवे स्टेशन पर रहने लगा था। कटघर के डबल फाटक हड्डी मिल के पास रहने वाले साजिद उर्फ लंबू से उसकी दोस्त हो गई थी। साजिद स्मैक और सलोचन बेचता है। गोविंद ने भी साजिद से स्मैक खरीदी थी। शुक्रवार रात गोविंद सिविल लाइंस क्षेत्र में फव्वारा चौक के पास रेलवे के खंडहरनुमा क्वार्टर में अन्य युवकों के साथ मौजूद था। इसी दौरान वहां साजिद पहुंच गया था। उसने गोविंद से अपने रुपये मांगे थे। गोविंद ने रुपये देने से इंकार किया तो साजिद ने उस पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी साजिद मौके से भाग गया था। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि रुपये मांगने पर गोविंद गाली गलौच करने लगा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। उसने गोविंद पर ईंट से हमलाकर उसकी हत्या कर दी थी। रविवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें