फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: वर्दी नियमों के उल्लंघन मामले में संभल के सीओ अनुज कुमार चौधरी के खिलाफ जांच शुरू, जानें पूरा मामला

Sun, 12 Jan 2025 11:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

अमिताभ ठाकुर ने कहा था कि अनुज चौधरी ड्यूटी के दौरान लगातार विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते दिख रहे हैं। इनमें धार्मिक जुलूस से संबंधित गदा उठाने और उसे पुजारी को देने, ड्यूटी के दौरान भजन गाने, विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
सीओ अनुज कुमार चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्दी नियमों के उल्लंघन मामले में संभल के सीओ अनुज कुमार चौधरी के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस संबंध में डीजीपी से शिकायत की थी।

विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर ने कहा था कि अनुज चौधरी ड्यूटी के दौरान लगातार विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते दिख रहे हैं। इनमें धार्मिक जुलूस से संबंधित गदा उठाने और उसे पुजारी को देने, ड्यूटी के दौरान भजन गाने, विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के कार्य शामिल हैं। इनमें कई कार्य उनके द्वारा पुलिस वर्दी में किया जा रहा है। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के नियम 3 व 4 के उल्लंघन के साथ वर्दी धारण के संबंध में डीजीपी के सर्कुलर दिनांक 6 अक्तूबर 2014 का स्पष्ट उल्लंघन बताया था। इस संबंध में एएसपी श्रीश्चंद्र ने आख्या तैयार की। इसमें लिखा कि डीआईजी मुरादाबाद के आदेश पर सीओ के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। अनुज चौधरी को बयान दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया है। जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें