ठाकुरद्वारा। सपा विधायक नवाब जान खां के फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल कर इज्तिमा रुकवाने के प्रयास के आरोप की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विधायक ने इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को अज्ञात राजनीतिक व्यक्ति पर उन्हें बदनाम करने की साजिश के अंतर्गत उनके फर्जी लेटर पैड को उनके फर्जी हस्ताक्षर से एसएसपी को भेजने का आरोप लगाया है।
विधायक ने अपनी तहरीर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के अलावा एसएसपी को भी भेजी है। सोशल मीडिया पर विधायक के नाम के नाम से एसएसपी को संबोधित लेटर पैड वायरल होने से बुधवार को क्षेत्र में खलबली मच गई है। इस मामले का विधायक को बुधवार देर शाम पता लगी। विधायक का कहना है कि उनका लेटर पैड एक सरकारी दस्तावेज है। जिसका प्रयोग किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा नहीं किया सकता। उनका कहना है कि उनके नाम से अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी कूट रचित लेटर बनाकर एसएसपी को उनके नाम से उनके फर्जी हस्ताक्षर कर भेजा है। यह अज्ञात राजनीतिक व्यक्ति द्वारा उन्हें बदनाम करने की साजिश है। वह 2014 से लगातार क्षेत्र के विधायक हैं। इसलिए कुछ राजनैतिक लोग उनसे दुश्मनी रखते हैं। राजनीतिक लाभ के लिए उनकी छवि धूमल करने का प्रयास कर रहे हैं। यह लेटर पैड लगातार सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप आदि पर वायरल किया जा रहा है। लेटर वायरल होने की जानकारी उन्हें उनके एक समर्थक ने उसे उन्हें भेज कर दी थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि उन्होंने विधायक की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लेटर पर दुल्हापुर के किसी व्यक्ति को मिला था। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसे वह लेटर पैड कहां से मिला। इसी के आधार पर लेटर पैड भेजने की अंतिम कड़ी का पता लगाया जा जा रहा है।