फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पशु पालक से रुपये लेने की जांच सीवीओ को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर डॉ. जितेंद्रवीर सिंह का पशु चिकित्सालय में उपचार कराने पहुंचे पशुपालक से इलाज के बदले रुपये मांगने के वायरल वीडियो मामले की जांच डीएम ने सीवीओ को सौंपी है।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी पर बीमार पशु को वैक्सीन लगाने के नाम पर आम लोगों से 550 रुपये तक वसूलने का आरोप
राष्ट्रीय योगी सेना के राष्ट्रीय प्रमुख विवेक चौहान ने लगाते हुए इसकी शिकायत अपर मुख्य सचिव पशुधन विभाग समेत कई अधिकारियों से की है। उन्होंने यह शिकायत वायरल हो रहे एक वीडियो के आधार पर की है जिसमें उप मुख्य चिकित्साधिकारी जितेंद्रवीर सिंह पशु चिकित्सालय सदर पर बीमार पशु को वैक्सीन लगाने पहुंचे दो व्यक्तियों से रुपये मांगते व लेते दिखाए गए हैं। हालांकि डॉ. जितेंद्रवीर सिंह ने इस वायरल वीडियो को उन्हें गलत ढंग से फंसाने की साजिश का हिस्सा बताया था। उनका कहना था कि पशु पालकों से वैक्सीन के रूप में जो लेवी ली जाती है वह पशु पालक से वही रुपये लेते हैं।
इधर डीएम मानवेंद्र सिंह ने इस शिकायत और वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले की जांच सीवीओ को सौंपी है। सीवीओ डॉ. अनिल कंसल ने बताया कि अभी आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने पर जांच कर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें