डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक की। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पोषण ट्रैकर डैश बोर्ड पर आधार और मोबाइल सत्यापन सहित अन्य बिन्दुओं के बारे में जानकारी दी। डीएम ने बाल विकास विभाग एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त सहयोग से कुपोषित बच्चों का प्रबंधन करने के निर्देश दिए। इस मामले में सीडीपीओ को नॉनवेज खाने वाले कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करने और सीएमओ मुरादाबाद को आशा - प्रधान के संयुक्त खाते की धनराशि का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों के माता-पिता को प्रतिदिन 50 रुपये मिलता है लेकिन अब राइफल क्लब से भी 100 रुपये दिए जाएंगे। कार्य न करने वाली आशाओं पर सख्त कार्यवाही की हिदायत दी गई। बैठक में सीडीओ सुमित यादव, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ,जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिंह, सीडीपीओ और सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो