ठाकुरद्वारा। अधिवक्ता और आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव की पत्नी पूनम यादव की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विवेक शर्मा का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
विज्ञापन
दो दिन पहले अधिवक्ता राजकुमार यादव की पत्नी की मंडी समिति के पास स्थित उनके आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने अधिवक्ता और उनकी महिला मित्र पुष्पा चौहान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत बिना जांच पूरी हुए आरोपियों की इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। इसलिए जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।