फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिव दर्शन मेले में बताया शिव का परिचय

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर के श्री रामलीला मैदान में चल रहे पांच दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंगम शिव दर्शन मेले के दूसरे दिन आयोजकों ने परमात्मा शिव का परिचय बताया। यहां कुंभकरण तुल्य सोए हुए मानव को जगाने के लिए थ्री डी कुंभकरण शो का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बरेली के तत्वाधान यह मेला चल रहा है, जिसमें दूसरे दिन शनिवार को भी यहां द्वादश ज्योतिर्लिंगम के दर्शन नगर व क्षेत्रवासियों को कराए गए। कार्यक्रम में स्थापित 30 फीट के शिवलिंग के दर्शन भी श्रद्धालुओं के द्वारा करते हुए धर्मलाभ प्राप्त किया गया।
राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी प्रभा दीदी ने लोगों को ज्ञान, योग, पथ एवं व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी में विभिन्न जानकारी दी। वहीं राजयोगी ब्रह्मकुमार शरद भाई ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बरेली के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। शुक्रवार को मेले में नवरात्र के अवसर पर नवदुर्गा झांकी मुख्य आकर्षण कर केंद्र रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, प्रदीप कुमार, सचिव दीपक विश्नोई, अभिषेक विश्नोई, विनीत विश्नोई, दीपमाला विश्नोई, ब्रह्मकुमारी रीना दीदी, सोना, कीर्ति, सर्वेश, आकांक्षा, ममता विश्नोई, शशि, जगराज सिंह, सचिन विश्नोई, दीप सिंह, शहजाद रफी, सुगम पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें