कांठ। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित राहुल चौधरी के मंगलवार को छजलैट आगमन पर युवा साथियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राहुल चौधरी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया।
राहुल चौधरी ने कबड्डी में विश्व कप, एशियन गेम्स, एशियन चैंपियनशिप और साउथ एशियन गेम्स जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अलग पहचान बनाई है। उनके आगमन पर युवाओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राहुल चौधरी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों के प्रति अपनी रुचि बढ़ानी चाहिए। अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जुड़कर अपनी प्रतिभा निखारनी चाहिए और देश का नाम रोशन करना चाहिए। स्वागत करने वालों में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के जिलाध्यक्ष भानु बिश्नोई, विशाल बिश्नोई, फैसल मलिक, राहुल बिश्नोई, प्रिंस चौधरी, लविश चौधरी, आसिफ, हर्ष प्रजापति, पिंकुल सिंह, भानु प्रताप सिंह, दक्ष बिश्नोई, कनिष्क बिश्नोई आदि रहे।