फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हादसे में इंटर के छात्र की जान गई

Mon, 10 Mar 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। जिला बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर की नहर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ऊमरी कलां के मोहल्ला चौधरियान निवासी इंटर के छात्र मोहम्मद आदिल (18) की मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

ऊमरी कलां के मोहल्ला चौधरियान निवासी अनीस अहमद का बेटा मोहम्मद आदिल शनिवार को अमरोहा के नौगांवा सादात निवासी बहन के घर बाइक से गया था। देर रात वहां से घर लौटते समय जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर क्षेत्र में दौलतपुर की नहर के पास पहुंचने पर उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में आदिल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। घटनास्थल पर एकत्र राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। सीएचसी में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। मुरादाबाद उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मां फरजाना बेसुध हो गई। साथ ही पिता समेत अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें