तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में कार्यशाला
- फोटो : सोशल मीडिया
तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की ओर से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला एवं शोधपत्र वाचन का 17 जनवरी को आगाज होगा। लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ मीडिया पर होने वाली इस कार्यशाला एवं शोधपत्र वाचन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के करीब 100 से अधिक शिक्षाविद और शोधार्थी अपने-अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे।
यह जानकारी कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. नम्रता जैन ने दी।उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में पहले दिन सिंगापुर विश्वविद्यालय, सिंगापुर के प्रो. पंकज प्रसाद मुख्य वक्ता के रूप में ऑनलाइन माध्यम में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। दूसरे दिन 18 जनवरी को तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज के डीन प्रो. हरबंश दीक्षित बतौर मुख्य वक्ता अपना संबोधन देंगे। डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह के संग-संग देश के विभिन्न प्रान्तों से आए शिक्षाविद भी ऑफलाइन माध्यम में अपने शोधपत्र वाचन करेंगे।