मुरादाबाद। पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लेडीज क्लब में आयोजित किया गया। महिलाओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम का थीम इंस्पायरिंग वूमेन रखा गया। इसमें अग्रिमा सिंह ने दुर्गा स्त्रोतम पर नृत्य प्रस्तुति देकर माहौल में जान डाल दी। मानुषी रस्तोगी ने मन मोहिनी तेरी अदा पर एक खूबसूरत नृत्य की प्रस्तुति दी। संस्थान की वाइस प्रेसिडेंट अंशु सिंह ने बताया कि कार्यक्रम उन महिलाओं के सम्मान में है, जो अपने खर्चों में से पैसे बचाकर समाज की सेवा करती हैं। मुख्य अतिथि के रूप में इंटीरियर डिजाइनर रुपाली अग्रवाल रहीं। डॉ. नीतू रस्तोगी ने व्याख्यान दिया। संचालन गरिमा सिंह और संयोजन उर्वशी सिंह ने किया। इस मौके पर अनामिका सिंह, ख्याति गुप्ता, कल्पना जैन, मीनू अरोरा, मीनू मेहरोत्रा, कोमल गांधी, अन्नू गुप्ता आदि को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।