फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बीफ बर्गर मामले में खुफिया तंत्र ने शुरू की जांच, वादी के भी दर्ज होंगे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुगलपुरा थाना क्षेत्र स्थित अफगान कैफे में ग्राहकों को बीफ बर्गर परोसने के मामले में पुलिस के अलावा एलआईयू और अन्य एजेंसियों ने भी जांच शुरू कर दी है। बुधवार को टीमों ने क्षेत्र में पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें अफगानिस्तान का एक व्यक्ति कैफे में मौजूद दिख रहा है। वह मैन्यू के बारे में विस्तार से बता रहा है।
विज्ञापन

मुगलपुरा निवासी नावेद ने कुछ दिन पहले ही जामा मस्जिद-प्रिंस रोड पर अफगान नाम से कैफे खोला था। संचालक ने मैन्यू कार्ड भी छपवा रखा था। जिसमें बीफ बर्गर का रेट 110 रुपये लिखा था। सोमवार रात पुलिस ने बजरंग दल के महानगर संयोजक अभिनव भटनागर की तहारीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कैफे संचालक नावेद को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में एलआईयू और अन्य एजेंसियों ने भी जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति खुद को अफगानिस्तान का बता रहा है। उसने कैफे और कैफे में ग्राहकों को परोसे जाने वाले व्यंजनों के बारे में जानकारी दी है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें