फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांवड़ पथ पर खुले रखे ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग के निर्देश

Tue, 14 Jul 2026 11:05 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुरेश पाल सिंह, बिजली निगम के उपखंड अधिकारी सचिन रस्तोगी और अवर अभियंता अरविंद गुप्त ने संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांठ से सहसपुर बॉर्डर तक तथा कांवड़ पथ पर बिजली व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान यात्रा मार्ग में लटकी एवं जर्जर बिजली लाइनों की पहचान कर उन्हें कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले दुरुस्त कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए। इसके अलावा मार्ग में खुले स्थानों पर रखे ट्रांसफार्मरों का भी सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सभी खुले ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग कराने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता है। बिजली व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कार्य समय रहते पूरे कराए जाएंगे, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें