फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गोशाला में पशुओं को गर्मी से बचाने के प्रबंध करने के निर्देश

Tue, 14 Apr 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पशु पालन विभाग के एडी डॉ. जगदीश प्रसाद ने सोमवार को विकास खंड छजलैट के गांव रायपुर खुर्द स्योहारा स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां गोवंशीय पशुओं के मौजूदा व्यवस्थाओं को देखा और पशुओं को लू व गर्मी से बचाने के लिए उचित प्रबंध कराने के निर्देश भी संबंधितों को दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्हें यहां 158 निराश्रित गोवंशीय पशु मिले। जिनके इलाज, चारे, पीने के पानी आदि के बारे में उन्होंने संबंधितों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान यहां हरा चारा और सीसीटीवी कैमरे संचालित मिले। भूसा, चोकर, पीने के पानी, खाल, दाना आदि भी व्यवस्था मिली। एडी डॉ. जगदीश प्रसाद ने कहा कि अब दिन पर दिन गर्मी बढ़ रही है, ऐसे में गोशाला में पशुओं को लू और गर्मी से बचाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही यहां पशुओं को पीने के पानी की कोई दिक्कत न हो। चिकित्सक समय-समय पर पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण भी करते रहें। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की गोसेवा गतिविधि के जिला संयोजक पंडित विकास शर्मा ने एडी के समक्ष कुछ समस्याएं भी रखीं। जिनका निस्तारण कराने का आश्वासन भी दिया गया। इस अवसर पर डॉ. आलोक कुमार, ग्राम प्रधान चंदो देवी, ग्राम सचिव संजीव चौहान, रणवीर सिंह, कृष्ण कुमार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें