फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करने मे चौकी इंचार्ज निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता व मारपीट करना दस सराय चौकी इंचार्ज को महंगा पड़ गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज मयंक गोयल को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। आरोपी दरोगा की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग से भी की गई थी।
विज्ञापन

कटघर थाने की दस सराय चौकी इंचार्ज मयंक गोयल तीन मई की रात सिपाहियों के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के लिए क्षेत्र में चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक बिना मास्क के आता दिखाई थी। जिस पर दरोगा ने युवक को रोक लिया और मॉस्क न लगाने का कारण पूछा था। इसी बीच युवक का भाई भी वहां पहुंच गया था। युवक की दरोगा से कहासुनी और हाथापाई हो गई थी। पुलिस कर्मियों से बचकर भागा युवक अपने घर में घुस गया था। पुलिस कर्मी भी उसके पीछे-पीछे घर में घुस गए थे।
आरोप है कि इस दौरान युवक के बचाव में घर की महिलाएं आ गई थीं। दरोगा ने महिलाओं से अभद्रता और मारपीट की थी।
ये पूरा प्रकरण घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गया था। इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग में की गई थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सीओ कोतवाली इंदू सिद्धार्थ से मामले की जांच कराई थी। सीओ ने जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट सौंप दी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दरोगा मयंक गोयल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें