फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दरोगा ने मांगे 40 हजार, 20 में हुआ सौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। दरोगा रवि प्रकाश ने किसान से उनके दो बेटों के नाम मुकदमे से नाम निकालने के बदले 40 हजार रुपये मांगे की रिश्वत मांगी थी। किसान ने अपने बीमार भाई का इलाज कराने और आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए 20 हजार में बात तय कर ली थी। वह चार दिन से दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाने की योजना बना रहे थे, लेकिन दरोगा के बजाय उसका विश्वास पात्र हेड कांस्टेबल कौशल कुमार पकड़ा गया।
विज्ञापन

बिलारी के सिहारी नंदा गांव निवासी किसान मितेंद्र सिंह ने बताया कि जब उसे पता चला कि दरोगा की मिलीभगत से उसके खिलाफ भी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है, तब वह सात सितंबर को थाने में जाकर दरोगा रवि प्रकाश से मिले और कहा कि तुमने गलत मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस मुकदमे का फैसला कराइए या मेरे बेटों के नाम केस निकाल दें। दरोगा ने दो दिन बाद मिलने और गवाहों को लेकर आने के लिए कह दिया था। मितेंद्र 12 सितंबर को दरोगा से मिले, तब कहने लगा कि कुछ खर्चे पानी का इंतजाम कर लो, जब पूछा कि कितना खर्चा आएगा तो दरोगा ने कहा कि 40 हजार रुपये देने होंगे। मुकदमे से तुम्हारे दोनों बेटों के नाम हट जाएंगे।
16 सितंबर को फिर मितेंद्र ने दरोगा से बात की और कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति कमजोर है, इतना नहीं कर पाऊंगा। दरोगा ने फिर दो दिन बाद आकर बात करने को कहा। 18 सितंबर को जब दरोगा से बात की, तब उसने कहा कि ठीक है तुम जल्दी बीस हजार का इंतजाम कर लो। दरोगा रिश्वत लेने की जिद पर अड़ा है तब उन्होंने 19 सितंबर की सुबह मुरादाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो के कार्यालय में जाकर शिकायत कर दी। टीम ने जब दो दिन बाद बिलारी पहुंचने का समय मांग लिया तब उन्होंने दरोगा से यह बहाना बनाया कि वह अपने बीमार भाई जगनेश को दवाई दिलवाने मेरठ ले जा रहा है। 23 सितंबर की सुबह आपके द्वारा मांगी गई रकम थाने में आकर दे दूंगा।
विज्ञापन





सिपाही के पकड़े जाते ही भाग गया दरोगा

बिलारी। जिस समय एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने थाना बिलारी में कौशल कुमार को रंगे हाथों पकड़ा। उस समय तक दरोगा रवि प्रकाश थाना परिसर में ही मौजूद था। जैसे ही उसे सिपाही कौशल के रंगे हाथों पकड़े जाने की जानकारी हुई। इसी बीच थाने से भाग निकला। शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। बिलारी थाना प्रभारी लखपत सिंह ने बताया कि उन्हें दरोगा रवि प्रकाश के बारे में कोई जानकारी नहीं है।


अब दरोगा और सिपाही की संपत्ति की होगी जांच

कुंदरकी। भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे दरोगा रवि प्रकाश और मुख्य आरक्षी कौशल कुमार को अब आर्थिक स्थिति और संपत्ति की भी जांच से गुजरना पड़ेगा। एंटी करप्शन टीम में शामिल इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि नियमानुसार आरोपी दरोगा और सिपाही की संपत्ति की जांच होगी जिसमें यह पता किया जाएगा कि इनको कितना वेतन मिलता है और कितनी संपत्ति है। अगर से आय से अधिक संपत्ति मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा मजबूत हो सकता है। संवाद




सीएचसी में कराया हेड कांस्टेबल का मेडिकल परीक्षण

कुंदरकी। भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हेड कांस्टेबल कौशल कुमार को पुलिस सुरक्षा के बीच कुंदरकी सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया गया, इसके बाद एंटी करप्शन टीम कागजी कार्रवाई करने के बाद आरोपी को अपने साथ ले गए, ताकि उसको न्यायालय में पेश किया जा सके। हेड कांंस्टेबल की भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तारी होने से कुंदरकी थाने में हलचल मची रही है और पुलिस कर्मी भी दबी जबान में आपस में ही चर्चा करते नजर आए। संवाद



पांच हजार रुपये पहले भी दे चुका था पीड़ित
कुंदरकी। पीड़ित मितेद्र ने एंटी करप्शन टीम को बताया कि मुकदमे में उसके दोनों बेटों के नाम हटवाने के लिए 40 हजार रुपये की मांग की गई थी, लेकिन 20 हजार में बात बनी। वह पांच हजार रुपये पहले ही दे चुका था। सोमवार को 15 हजार रुपये देने का वादा हुआ। जैसे ही हेड कांस्टेबल ने हाथ में 15 हजार रुपये की रकम पकड़ी तभी एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों में दबोच लिया।
दरोगा को पकड़ने के लिए बिछाया था जाल, पकड़ा गया सिपाही
बिलारी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दरोगा रवि प्रकाश को पकड़ने के लिए थाने पहुंची थी और जाल बिछा दिया था। पीड़ित दरोगा को कॉल कर थाने पहुंचा। उसने दरोगा के हाथ में रकम देने की कोशिश की, लेकिन ऐन वक्त पर उसने रुपये लेने से इन्कार कर दिया और हेड कांस्टेबल कौशल कुमार के पास भेज दिया था। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के जाल में दरोगा तो नहीं फंसा, लेकिन हेड कांस्टेबल पकड़ा गया।


एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने हेड कांस्टेबल को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। हेड कांस्टेबल और दरोगा रवि प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में एसपी देहात और सीओ बिलारी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सतपाल अंतिल, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें