संभल के अफसरों ने किया जेल का निरीक्षण
मुरादाबाद जिला जेल में मंगलवार को संभल की जिला जज, डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदी और कैदियों से बात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। मुरादाबाद की जिला जेल में संभल के 656 बंदी और कैदी हैं।
मंगलवार को संभल की जिला जज डॉ. विदुषी सिंह, डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरक, पाकशाला और अस्पताल भी देखा। बंदी और कैदियों से बात और उनकी समस्याएं भी सुनीं।
ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन से उचित प्रबंध करने निर्देश दिए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि संभल के अफसर निरीक्षण करने आए थे। सब कुछ सामान्य रहा है।