फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उन्मूलन की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित डीएसएम महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत गांव गढ़ी में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन बुधवार को स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उन्मूलन दिवस मनाया।
विज्ञापन

गांव गढ़ी के पंचायत भवन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग पांडेय ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उन्मूलन की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे पृथ्वी और संपूर्ण मानव जाति के लिए अति आवश्यक हैं, इनके बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। कहा कि जीवन के लिए जल भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इनके बिना जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है। प्लास्टिक की रोकथाम के लिए भी स्वयंसेवकों को जानकारी दी गई। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण और पोस्टर-बैनर के माध्यम से रैली निकालकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। ग्राम प्रधान पति फईम अहमद लालू आदि भी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें