फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने में इंद्रा चौक चौकी इंचार्ज निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बदायूं में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले इंदिरा चौक इंचार्ज शुएब खान निलंबित कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद बदायूं में सब इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बदायूं रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी पवन कुमार ने निलंबन की कार्रवाई के साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से बदायूं निवासी सब इंस्पेक्टर शुएब खान मुरादाबाद में गलशहीद थाने की इंदिरा चौक पुलिस चौकी के प्रभारी हैं। वह एक जुलाई को बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में वह अपनी मौसेरी बहन की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वह शादी समारोह में वर्दी पहनकर पहुंचेेे थे। इसी दौरान दरोगा ने कमर में लगी पिस्टल निकालकर हर्ष फायरिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया था। बताया जा रहा है कि बुधवार को वीडियो व्हाट्स एप और फेसबुक वायरल कर दिया गया था।
बदायूं के एसएसपी संकल्प शर्मा ने इस वीडियो का संज्ञान लिया और जांच कराकर सब इंस्पेक्टर शुएब खान के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। जांच में सामने आया कि फायरिंग करने वाला दरोगा शुएब खान मुरादाबाद में तैनात हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी रिपोर्ट मुरादाबाद के एसएसपी को भिजवा दी थी। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि उप निरीक्षक शुएब यहां इंदिरा चौकी प्रभारी के पद तैनात हैं। महत्वपूर्ण पद पर तैनाती होने के बावजूद बदायूं में एक कार्यक्रम में जाकर हर्ष फायरिंग की, जिससे आमजन में पुलिस की छवि धूमिल हुई है। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें