फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 मई तक आंधी-बारिश की संभावना, किसान डरे

Sun, 29 Apr 2018 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद।
विज्ञापन
weather
विज्ञापन
मौसम का बदला और बिगड़ा मिजाज किसानों को डराने लगा है। शनिवार को मुरादाबाद मंडल में आसमान में बादल छाए रहे और धूल भरी हवाएं चलीं। जिन किसानों का गेहूं नहीं कटा है वे भयभीत हैं। मौसम विशेषज्ञों ने चार मई तक आसमान में लगातार बादल छाए रहने, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों ने आगामी चार मई तक मौसम का मिजाज बिगड़े होने की संभावना जताई है। इस दौरान मुरादाबाद और आसपास के जिलों में आसमान में बदली छाई रहेगी। कुछ स्थानों पर मामूली बारिश की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं, आंधी भी चल सकती है।

इससे पारा कुछ गिरेगा। तापमान में आई कमी लोगों को गर्मी से तो फौरी तौर पर राहत दिला सकती है। लेकिन जिन किसानों का गेहूं खेतों में खड़ा है उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है। यही नहीं, आंधियों से आम की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें