फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ CT 2025 Final: 'भारत अच्छा खेलेगा और चैंपियंस ट्रॉफी जीतेगा', मोहम्मद शमी के परिजन कर रहे दुआ

Sun, 09 Mar 2025 02:35 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, मुरादाबाद

सार

यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। 
विज्ञापन
IND vs NZ CT 2025 Final - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। 25 साल बाद एक बार फिर यह दोनों टीमें आईसीसी के सीमित ओवर प्रारूप के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हैं। यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू हुआ। देश के क्रिकेट फैंस टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं। 

विज्ञापन


'हमें पूरा विश्वास है कि भारत ट्रॉफी जीतेगा'
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भाभी नूर सबा ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि शमी अधिक से अधिक विकेट लेंगे और अपने देश और अपने गांव को गौरवान्वित करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि भारत ट्रॉफी जीतेगा। हमने गांव में बड़ी स्क्रीन लगाई हैं और लोग बहुत उत्साहित हैं।"

मोहम्मद शमी के चचेरे भाई डॉ. फैयाज ने कहा, "हमने आज टीम इंडिया के लिए दुआ की है। हमें उम्मीद है कि भारत अच्छा खेलेगा और चैंपियंस ट्रॉफी जीतेगा। मुझे 100% यकीन है कि भारत आज जीतेगा।"

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चचेरे भाई डॉ. मुमताज ने कहा, "हमने दुआ की, हमें उम्मीद है कि भारत अच्छा खेलेगा और आज न्यूजीलैंड को हराएगा। मुझे उम्मीद है कि मोहम्मद शमी अच्छा खेलेंगे।" क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के बयान पर उन्होंने कहा, "उन्हें ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए था। शमी बिल्कुल भी ध्यान नहीं देंगे। इन सबका उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।"
विज्ञापन

बता दें कि यह दूसरी बार है जब भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने हैं। इससे पहले साल 2000 में न्यूजीलैंड ने भारत को खिताबी मुकाबले में चार विकेट से हराकर अपना पहला आईसीसी खिताब जीता था। ब्लैक कैप्स उस उपलब्धि को दोहराना चाहेगा, जबकि भारत उस नुकसान का बदला लेने के लिए उत्सुक होगा।

तब नैरोबी में खेले गए फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 264 रन बनाए थे। कप्तान सौरव गांगुली ने 117 रन, सचिन तेंदुलकर ने 69 रन की पारी खेली थी। जवाब में स्टीफन फ्लेमिंग की न्यूजीलैंड टीम ने 49.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। क्रिस केयर्न्स ने नाबाद 102 रन और क्रिस हैरिस ने 46 रन की पारी खेली थी। रोजर ट्वोज ने 31 रन और नाथन एसल ने 37 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें