कांठ। अधिवक्ताओं और तहसीलदार के बीच हुए विवाद के बाद से लगातार कांठ में अधिवक्ता आंदोलित हैं। वह अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए प्रतिदिन नारेबाजी व प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी क्रम में बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने तहसील बार एसोसिएशन कांठ के बैनर तले तहसील में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। बता दें कि नौ जनवरी से लगातार यह प्रदर्शन और नारेबाजी चल रही है। अधिवक्ता मोहम्मद वकील अहमद और तहसील के गैरसरकारी कर्मचारी दानिश में हुई कहासुनी के बाद तहसीलदार से वार्ता में बात बढ़ गई थी। जिस कारण अधिवक्ताओं ने उनकी कोर्ट के सभी न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर दिया था। तभी से हर रोज विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी जारी है। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, महासचिव दीपक विश्नोई, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार, पूर्व महासचिव चौधरी चरन सिंह ढाका, यशवीर सिंह, दीपक यादव, सीपी सिंह, शीशराम सिंह, विजयवीर सिंह, डॉ. विनीत नैन, हरपाल सिंह, सलमान खान, चरन सिंह देशवाल, योगेंद्र सिंह, महावीर सिंह, कपिल विश्नोई, ब्रजपाल सिंह, भूप्रकाश सिंह, नाजिम सैफी, शमशाद हुसैन, नन्हें खां, पुष्पेंद्र धामा, सुगम पंवार, नन्हें खां, शहजाद रफी, वकील अहमद, साजिद वारसी, मरगूब अहमद खां, अनवार अहमद, परितोष भारती, अनुज कुमार, अतुल कुमार, ऋषिपाल सिंह, शैलेंद्र पंवार, अफसर अली, पंकज कुमार, भूपेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, सचिन राजपूत, संजीव कुमार, कपिल शर्मा आदि अधिवक्ता रहे। वहीं इस मामले में तहसीलदार राजकुमार सिंह का कहना है कि उनका किसी भी अधिवक्ता से कोई विवाद नहीं है, न ही उन्होंने कुछ ऐसा कहा है कि जिससे अधिवक्ताओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंचे।