फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम और भाजपा नेताओं पर की अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्ति मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दो व्यक्ति विधानसभा चुनाव में वोट दिलाने के नाम पर सौदेबाजी करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी की। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा एक व्यक्ति पूर्व प्रधान है, जबकि दूसरा व्यक्ति उसका साथी है। इन दोनों के खिलाफ आठ दिसंबर को मूंढापांडे थाने में केस दर्ज किया गया था। दोनों पर पथराव और फायरिंग करने का आरोप है। इस मामले में दोनों फरार चल रहे हैं। बावजूद इसके कैमरे के सामने सीएम और भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। मूंढ़ापांड़े थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें