फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवती से फोन पर की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती से फोन पर अभद्रता की गई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती ने दर्ज कराए केस में बताया कि वह रामगंगा विहार में रहती है। उसने मझोला के जयंतीपुर निवासी कमर अली को 19 सितंबर की शाम पांच बजे कॉल की थी। उसने कमर अली को फोन पर बताया कि आपकी बेटी बहुत गाली गलौज और बदतमीजी कर रही है। आरोप है कि इस पर कमर अली भड़क गए और युवती से फोन पर अभद्रता की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से हमला करने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें