फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरमी में बढ़ती जा रही बिजली की समस्या

Sun, 12 Jun 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
भीषण गरमी में बिजली की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। रमजान का महीना चल रहा है, इसके बाद भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लाइनपार इलाके में शनिवार को भी बिजली समस्या बनी रही। बिजली कटौती से मुक्त किए जाने के बाद भी महानगर में बिजली की समस्या बढ़ती जा रही है। भीषण गरमी में हालत यह है कि दिन में सबसे ज्यादा आपूर्ति प्रभावित हो रही है। कई इलाकों में बिजली की समस्या है।
विज्ञापन


पारकर रोड पर शनिवार को भी बिजली की समस्या बनी रही। चंद्रनगर, लोकोशेड, रामगंगा विहार, हरथला और हिमगिरी कालोनी में बिजली दिन में कई घंटे गायब रही। उधर, करुला और पीतलबस्ती, पंडित नगला इलाके में बिजली ने परेशान किया। लाइनपार के इलाके में शनिवार को भी बिजली से दिक्कत हुई। चाऊ की बस्ती और पुतलीघर चौराहा, कुंदनपुर आदि में भी बिजली की समस्या रही। उधर, कबीरनगर में बिजली समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश है।

रमजान के दौरान पूरे शहर में बिजली मिल रही है, लेकिन कबीरनगर की बिजली दलपतपुर से जोड़ने के कारण कबीर नगर में बिजली की समस्या बरकरार है। शनिवार को भी बिजली की समस्या रही। कबीरनगर के मोहसिन खान ने बताया कि बिल शहर के देने के बाद भी ग्रामीण इलाके की बिजली मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें