फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल को लेकर रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नए साल को पुलिस प्रशासन के साथ ही रेलवे भी अलर्ट हो गया है। जिसे लेकर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चौकसी बढ़ा दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ संदिग्ध लोगों की निगरानी कर रही है। सोमवार रात जीआरपी ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। यात्रियों के बैगों की की तलाश ली गई। इसके अलावा संदिग्ध लगने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने नेतृत्व में सोमवार रात जीआरपी ने रेलवे स्टेशन एक से लेकर सात तक चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन का कोना कोना खंगाला गया। प्लेट फार्म पर संदिग्ध लगने वाले यात्रियों की तलाश भी ली और उनसे पूछताछ की गई। इसके अलावा ट्रेनों में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही यात्रियों से अपील भी की गई कि उन्हें कोई यात्री या कोई संदिग्ध बैग दिखाई दे तो तुरंत इसकी जानकारी जीआरपी व आरपीएफ को दें। ताकी किसी तरह की घटना होने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें