फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधूरा नाला, अधर में जिंदगी

Mon, 16 Jun 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार में चौधरी चरण सिंह चौक से कैल्टन स्कूल तक सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहा नाले का निर्माण कार्य व्यापारियों और आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। पिछले तीन महीने से नाले के निर्माण का कार्य चल रहा है, जो कई स्थानों पर अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य की वजह से दुकानों के सामने गहरे गड्ढे बने हुए हैं। साथ ही बारिश के बाद कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। बरसात में परेशानी और बढ़ेगी।
व्यापारियों का कहना है कि बारिश के बाद पूरे इलाके में कीचड़ हो जाता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। क्षेत्र में फॉगिंग तक नहीं कराई जा रही है। काम को एक के बाद एक करने के बजाय जगह-जगह गड्ढे कर दिए गए हैं, जिससे पूरा बाजार अव्यवस्था का शिकार है। अधूरे निर्माण और गड्ढों के चलते आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने गड्ढों के पास रस्सी बांध दी है ताकि लोग गिरने से बच सकें। इसके बावजूद दुर्घटनाएं हो रही हैं। बारिश में फिसलन बढ़ने से खतरा और ज्यादा हो जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें