फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax Raid: तड़के मारा छापा...देर रात तक डटे रहे अफसर, मुरादाबाद के डॉक्टरों-कारोबारियों की उड़ी नींद

Wed, 29 May 2024 10:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सीएल गुप्ता ग्रुप में आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई के बाद जिले के डॉक्टरों और कारोबारियों की नींद उड़ी हुई है। टीम ने फर्म में तड़के कार्रवाई शुरू कर दी जो देर रात तक जारी रही। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में सीएल गुप्ता फर्म समेत अन्य जगहों पर पड़े छापे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में दिन निकलने से पहले ही आयकर विभाग की 12 टीमों ने स्कूल, अस्पताल, फर्म समेत 12 ठिकानों पर छापा मार दिया था। कारोबारी के परिवार के लोग कर्मचारियों के मोबाइल बंद करा दिए थे। इसके बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की। देर रात सभी जगह आयकर अधिकारी टीमों के साक मौजूद रहे और एक दस्तावेज की जांच पड़ताल की जा रही है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे टीमें दिल्ली से सबसे पहले डिडौली क्षेत्र में निर्यात फर्म में पहुंची थी।

विज्ञापन

मुरादाबाद में सीएल गुप्ता फर्म समेत अन्य जगहों पर पड़े छापे - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद टीमें ने अलग अलग ठिकानों पर कार्रवाई की। इन 12 टीमों में 100 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी हैं। उस वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे। टीमों ने इन ठिकानों पर छापा मारा तो कर्मचारियों ने गेट खोले। गेट खेलते ही टीमें ने अंदर प्रवेश किया और कारोबारी व उनके परिवार के लोगों के भी मोबाइल बंद करा दिए।

इसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी थी। देर रात तक टीमें कारोबारी के प्रतिष्ठानों में मौजूद थीं। टीम पूरी तैयारी के साथ आई हैं। टीमों के पास अपने गद्दे, चादर के साथ ही खाना बनाने की सामग्री और बावर्ची भी है। टीमों ने गेटों पर अपनी टीम के जवान लगा दिए हैं।

मुरादाबाद में सीएल गुप्ता फर्म समेत अन्य जगहों पर पड़े छापे - फोटो : अमर उजाला

कार्रवाई से शहर के डॉक्टरों-कारोबारियों की उड़ी नींद
आयकर विभाग की टीम भले ही सीएल गुप्ता ग्रुप के ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन शहर के डॉक्टर और कारोबारियों की भी नींद उड़ हुई  है। मंगलवार सुबह से लेकर देर रात तक वह एक-दूसरे से इस कार्रवाई की जानकारी लेते रहे। मंगलवार सुबह दिल्ली से आईं आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ सीएल गुप्ता ग्रुप के कई ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की। टीमों के छापा मारने की खबर शहर में फैलते ही डॉक्टर, निर्यातक, कारोबारियों की नींद उड़ गई।

मुरादाबाद में सीएल गुप्ता फर्म समेत अन्य जगहों पर पड़े छापे - फोटो : अमर उजाला

आयकर विभाग की इस कार्रवाई की चर्चा लोगों के बीच मार्निंग वॉक से शुरू हो गई थी। शहर में कई डॉक्टर ऐसे हैं। जो फीस के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूलते हैं। इसके अलावा शहर में बड़ी संख्या में निर्यातक हैं। जिनका कारोबार मुरादाबाद से शुरू होकर अन्य कई शहरों, जिलों और प्रदेशों तक फैला हुआ है। मतदान के अंतिम चरण से पहले आयकर विभाग की इस कार्रवाई को लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं।

मुरादाबाद में सीएल गुप्ता फर्म समेत अन्य जगहों पर पड़े छापे - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर, निर्यातक और बड़े कारोबारी एक दूसरे से ही पल पल की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही उन्हें ये भी डर सता रहा है कि कहीं उनके मोबाइल की कॉल भी रिकार्ड तो नहीं की जा रही हैं। इसके लिए अधिकांश व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल कर रहे हैं। या फिर अपने कर्मचारियों के जरिए कार्रवाई की पल पल की जानकारी कर रहे हैं।

मुरादाबाद में सीएल गुप्ता फर्म समेत अन्य जगहों पर पड़े छापे - फोटो : अमर उजाला
हर कोई जानना चाहता है कि अब तक कार्रवाई में क्या क्या बातें सामने आ चुकी हैं साथ ही वह ये भी जानकारी की कोशिश में जुटे हैं कि आयकर विभाग की ये कार्रवाई केवल सीएल गुप्ता ग्रुप तक रहेगी या फिर अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में सीएल गुप्ता फर्म समेत अन्य जगहों पर पड़े छापे - फोटो : अमर उजाला

कई दिन के इंतजाम के साथ पहुंची टीम
डिडौली में इनकम टैक्स की टीम पूरी तैयारी के साथ यहां पहुंची है। डेल मार्क कंपनी से करीब आठ घंटे बाद शाम चार बजे बाहर आए एक सफाईकर्मी ने बताया कि टीम पूरी तैयारी के साथ आई है। वह अपने साथ गद्दे आदि लेकर आई थी। साथ ही खाना बनाने की सामग्री और बावर्ची भी लेकर आए हैं।

उसने बताया कि जो कर्मचारी छापामार कार्रवाई के दौरान अंदर रह गए, उन्हें बाहर नहीं आने दिया गया। फैक्टरी आने के लिए पहुंचे कर्मचारियों को अंदर प्रवेश नहीं  दिया गया। उन्हें वापस भेज दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें