फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आयकर की जांच दूसरे दिन भी जारी, अतिरिक्त टीमें बुलाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई दूसरे दिन भी सीएल गुप्ता ग्रुप के 12 ठिकानों पर चलती रही। बुधवार को जांच के लिए अतिरिक्त टीमें बुलाई गईं। वहीं एक स्थान पर जांच पूरी होने के बाद टीम चली गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पांच बजे दिल्ली से आई आयकर विभाग की बारह टीमों ने सीएल गुप्ता ग्रुप की फैक्टरी, स्कूल, आवास, एसईजेड, नेत्र संस्थान समेत करीब 12 ठिकानों पर छापा मारा था। इसके बाद टीम ने फाइलों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। सुबह शुरू हुई जांच रातभर चलती रही। वहीं अतिरिक्त टीमें बुलाकर आयकर विभाग ने बुधवार को भी अपनी जांच जारी रखी। सभी ठिकानों पर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। न तो किसी को अंदर से बाहर जाने की अनुमति और न ही किसी बाहर आने दिया जा रहा है। नया मुरादाबाद स्थित आवास पर आयकर की जांच पूरी हो गई है। जांच के बाद यहां से टीम चली गई। कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक अधिकारियों को लगाया गया है। मुरादाबाद के आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली से आई टीम ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है।
डॉ. आशी खुराना के घर नहीं गई टीम, पति से पूछताछ नहीं
सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान की प्रशासनिक अधिकारी गरिमा सिंह के मुताबिक संस्थान की वाइस चेयरपर्सन डॉ. आशी खुराना के आवास पर आयकर टीम नहीं गई थी। वाइस चेयरपर्सन के पति डॉ. अनिल सचदेवा से कोई पूछताछ नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें