फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने बिजनौर में खंगाला बसपा सांसद का दो मंजिला मकान 

Thu, 29 Oct 2020 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

बसपा सांसद मलूक नागर के बिजनौर स्थित आवास पर बुधवार को मुरादाबाद के आयकर अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। आवास पर बसपा नेता या उनका परिवार नहीं मिला। केवल मकान की देखरेख करने वाला एक व्यक्ति मौजूद था, जिससे टीम ने पूछताछ की। करीब एक दर्जन अफसरों की टीम ने बसपा नेता के दोमंजिला मकान के करीब सात-आठ कमरों को खंगाला। टीम ने कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।

विज्ञापन


लखनऊ आयकर अफसरों से मिले निर्देश के बाद मुरादाबाद मंडल की आयकर विभाग की टीम बुधवार सुबह सवा आठ बजे बिजनौर पहुंची। डिप्टी कमिश्नर एमके पांडे के नेतृत्व में टीम ने बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर के आवास पर छापा मारा। दिल्ली से भी आयकर विभाग के अधिकारी बिजनौर पहुंचे हुए थे। 

सूत्रों के मुताबिक सांसद के बिजनौर स्थित आवास पर केवल एक व्यक्ति मिला। उसने बताया कि बसपा सांसद और उनका परिवार यहां नहीं रहता। उनके दिल्ली, हापुड़ आदि स्थानों पर मकान हैं। वे लोग वहीं पर रहते हैं। बिजनौर के उनके मकान की वह देखरेख करता है। बिजनौर स्थित दोमंजिला मकान में करीब सात-आठ कमरे हैं। सभी खुले मिले। 
विज्ञापन


टीम ने सभी कमरों और उनमें बनी अलमारियों की गहनता से तलाशी ली और वहां मिले सामान की जांच पड़ताल की। आवास का एक-एक कोना चेक किया गया। टीम ने वहां मिले व्यक्ति से भी पूछताछ कर जानकारियां जुटाईं। सूत्रों के मुताबिक टीम रात में दस बजे के आसपास लौट गई। जांच के दौरान परिसर से कुछ दस्तावेज टीम ने कब्जे में लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें