फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Iax Raid: सीएल गुप्ता ग्रुप के ठिकानों पर जांच के लिए बुलाने पड़े अतिरिक्त कर्मी, कई जगहों पर छापेमारी

Fri, 31 May 2024 10:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। निर्यातक सीएल गुप्ता ग्रुप के कई ठिकानों पर लगातार तीन दिन तक जांच चलती रही। इनमें से सात ठिकानों पर जांच करीब पूरी हो गई। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में सीएल गुप्ता के घर पहुंची आयकर टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली आयकर विभाग की टीम तीसरे दिन भी सीएल गुप्ता ग्रुप के 12 ठिकानों पर जांच पड़ताल करती रही। बृहस्पतिवार को 12 में से सात ठिकानों पर जांच करीब पूरी हो गई। बाकी स्थानों पर देर रात तक जांच चलती रही।

विज्ञापन


दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीमों ने मंगलवार सुबह पांच बजे सीएल गुप्ता ग्रुप की फैक्टरी, स्कूल, आवास, एसईजेड, नेत्र संस्थान समेत करीब 12 ठिकानों पर छापा मारा था। जांच लंबी चलने पर बुधवार को आयकर विभाग को अतिरिक्त टीमें बुलानी पड़ी थी। 

तीसरे दिन भी इन ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम जांच पड़ताल करती रही। इस कार्रवाई में आयकर विभाग के सौ से अधिक अधिकारी लगाए गए हैं। दिल्ली की टीम ने अभी तक मुरादाबाद की आयकर टीम से संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सात स्थानों पर आयकर की जांच पूरी हो चुकी है। लेकिन पांच स्थानों पर अभी जांच चल रही है। यहां किसी को अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। सिर्फ आयकर विभाग की गाड़ियों को ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें