फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निष्क्रिय आशा वर्कर हटाईं जाएंगी, डीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रिक्त 135 आशा वर्करों के पदों पर चयन प्रक्रिया तेज करने की हिदायत दी है। साथ ही संस्थागत प्रसव में उदासीनता बरतने वाली आशा वर्करों को नोटिस जारी कर पद से हटाने के निर्देश दिए। डीएम अनुज सिंह ने कलक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक की। बताया कि रोस्टर बनाकर ग्राम पंचायतों में आशा वर्करों की बैठकें आयोजित की जानी चाहिए। जिले में संस्थागत प्रसव कराने में उदासीनता बरतने वाली आशाओं को चिन्हित करना होगा। सीएमओ ने बताया कि 75 आशा वर्कर ऐसी हैं जिन्होंने माह अप्रैल से अब तक एक भी संस्थागत प्रसव नहीं कराया है। डीएम ने सभी निष्क्रिय आशाओं को नोटिस जारी करते हुए पद से हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले में निजी हॉस्पिटलों में होने वाले प्रसव का विवरण एचएमआईएस और सीआरएस पोर्टल पर दर्ज करना होगा। बैठक में सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, डीपीआरओ आलोक शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

00

जिले में 102 स्वास्थ्य उप केंद्रों के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित होगी
सीएमओ ने बताया कि जिले में 102 स्वास्थ्य उप केंद्र भवनों के निर्माण के लिए भूमि का चिन्हित करने का लक्ष्य है। इसकी तुलना में अब तक 12 स्थलों का चयन किया गया है। डीएम ने इस मामले में संबंधित तहसील प्रशासन से समन्वय कर स्थलों के चयन में तेजी लाने की हिदायत दी है। वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से 39 डॉक्टरों का चयन किया गया है। अभी 12 रिक्त पदों पर चयन के लिए नियमानुसार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान जिले में संचालित जन औषधि केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता की स्थिति के बारे में नोडल अधिकारी से जानकारी ली गई।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें