फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक साल में परिवहन विभाग ने मंडल के 1080 चालकों का डीएल किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक साल के भीतर मंडल के 1080 चालकों का डीएल निलंबित किया है। बीते माह में 83 चालकों के डीएल निलंबित किए गए हैं। इसके साथ ही एक साल के भीतर 1740 डीएल को निलंबित करने की कार्यवाही के लिए संबंधित जिलों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल में एक साल के भीतर 2820 चालकों ने एक महीने में तीन या इससे अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। इसकी वजह से परिवहन विभाग ने इन चालकों के डीएल को निलंबित करने की कार्यवाही की है। इसमें से मंडल के 1080 चालकों का डीएल निलंबित किया है। वहीं 1740 डीएल को निलंबित करने के लिए संबंधित जिले के आरटीओ को भेज दिया गया है। बीते माह में मंडल के 83 चालकों का डीएल निलंबित किया गया। इसके अलावा 133 चालकों के डीएल को निलंबित करने के लिए संबंधित जिलों को भेजा गया। इसमें सबसे ज्यादा रामपुर जिले के 25 चालकों और सबसे कम संभल के छह चालकों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। आरटीओ (प्रशासन) राजेश सिंह ने बताया कि जो लोग लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन चालकों का डीएल तीन महीने के लिए निलंबित किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा लोगों ने ओवरस्पीडिंग और रेड लाइट जंपिंग की है।
00
सबसे अधिक रामपुर के चालकों ने किया नियमों का उल्लंघन
-आरटीओ (प्रशासन) राजेश सिंह का कहना है कि मंडल में सबसे ज्यादा रामपुर के चालकों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। एक साल में रामपुर के 512 चालकों ने एक महीने में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। वहीं मुरादाबाद के 217, बिजनौर के 169, अमरोहा के 101 और रामपुर के 512 और संभल के 91 चालकों ने एक महीने में तीन बार यातायात नियम तोड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
जिलेवार निलंबित डीएल की संख्या
जनपद-निलंबित ड्राइविंग लाइसेंस की संख्या-निलंबन के लिए अन्य जिलों में भेजे गए डीएल की संख्या
-मुरादाबाद-207-446
-अमरोहा-101-293
-बिजनौर-169-368
-रामपुर-512-476
-संभल-91-157
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें