ठाकुरद्वारा। गांव निर्मलपुर में दो गुटों में काफी समय से तनातनी चल रही है। जिसके चलते एक गुट ने दूसरे गुट को बिना सूचित किए सोमवार को रात को करीब 12:00 बजे होली में आग आग लगा दी। इस गुट के लोगों ने आग लगाने के बाद होली में अपने गन्ने भी भून लिए लेकिन दूसरे गुट के लोग गन्ने भूनने से वंचित रह गए। जब मंगलवार को सुबह जब वे अपने गन्ने लेकर पहुंचे तो होली फुंकी हुई थी और वहां पर राख पड़ी हुई थी। इस पर दूसरे गुट के लोगों ने प्रदर्शन किया। बिना सूचना के होली फूंकने पर रोष व्यक्त किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी शिकायत पर पुलिस भी आई थी लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उधर इस बारे में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उसकी जांच कराई जाएगी। प्रदर्शन में युवराज सिंह, वेद प्रकाश सिंह, अतर सिंह, अरविंद, प्रमोद सिंह, विष्णु, अशोक कुमार, राजीव कुमार, सुभाष सिंह, अंकित आदि शामिल रहे।