कांठ। नगर व क्षेत्र में होली का पावन त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में शराब का सेवन करने वाले लोग की भीड़ दुकानों पर शराब की खरीदारी के लिए लगी हुई है। दुकानों के सेल्समैन खरीदारों का कहना है कि दुकानदार प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर शराब बेच रहे हैं। मंगलवार को नगर व क्षेत्र में अंग्रेजी, देसी शराब और बियर की दुकानों में भीड़ अधिक होने के कारण दुकानदारों की भी चांदी रही। उन्होंने निर्धारित मूल्य से 10, 20 रुपये तक अधिक की वसूली भी खरीदारों से की है। जिसे लेकर कई बार शराब की दुकानों पर लोगों की नोकझोंक भी हुई। संवाद