फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नौ माह में लोगों ने शराब और बियर पर उड़ाए चार सौ करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के पास रोजगार हो न हो लेकिन दारु और बियर के लिए उनके पास पैसा खूब है। पिछले नौ माह में मुरादाबाद के लोग करीब चार सौ करोड़ रुपये की दारु और बियर गटक गए।
विज्ञापन

एक अप्रैल 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक जनपद में देसी शराब की 7121112 बोलत की बिक्री हुई है। इन नौ माह में अंग्रेजी शराब की 3842254 बोतल लोगों ने खरीदी हैं। बियर के शौकिन भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अप्रैल से दिसंबर तक 7009038 कैन उड़ाई हैं। नौ माह में लोग चार सौ करोड़ रुपये दारु और बियर पर उड़ा चुके हैं। इन आंकड़ों को देखकर तो कतई नहीं लगता है कि लोग महंगाई से परेशान हैं। पिछले साल की तुलना में लोगों ने 39 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए हैं। अगले दिसंबर माह में ही 777717 लीटर देसी शराब की खपत हुई है। अंग्रेजी शराब की 566854 बोतल बिक्री हैं जबकि 624759 कैन बेची गई हैं। दिसंबर माह में भी 30 और 31 दिसंबर में रिकार्ड बिक्री हुई है।
जनपद में शराब और बियर की दुकानें
153 देसी,
60 अंग्रेजी
61 बियर
01 मॉडल शॉप
02 प्रीमियम रिटेल
नौ माह के आकंड़े
देसी- 7121112 बोतल
अंग्रेजी 3842254 बोतल
बियर 7009038 कैन
नौ माह में जनपद में देसी, अंग्रेजी और बियर की ब्रिकी पर करी चार सौ करोड़ रुपये का राजस्व वसूली हुई है। पिछले साल की तुलना में 39 करोड़ रुपये की अधिक देसी, अंग्रेजी और बियर की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र पाल, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें