फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में साथियों ने डांस टीचर की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, तीन गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2020 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

चार दिन पहले घर से निकले डांस टीचर आकाश (25) की उसके तीन साथियों ने ही हत्या कर शव हर्बल पार्क के निकट झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों अजय, राजीव सैनी और वरुण को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर डांस टीचर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा जा रहा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।

एसपी सिटी ने रविवार को बताया कि शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोस्त अजय, राजीव सैनी तथा वरुण ने आकाश की हत्या की बात स्वीकारी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आकाश अजय के परिवार वालों के बारे में काफी भला बुरा कहता था। इसके चलते अजय नाराज था। 
विज्ञापन


तीनों आरोपियों ने बताया कि 14 अक्तूबर की शाम वे आकाश को हर्बल पार्क के निकट सुनसान स्थान पर लेकर गए। वहीं सबने शराब पी। आकाश के नशे में आने के बाद अजय ने तमंचे से उसकी कमर पर गोली मार दी, जिससे वो वहीं गिर गया था। इसके बाद आकाश को वहीं छोड़कर वे सभी भाग आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें