फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद के उसी नवाबपुरा इलाके में अब फूल बरसाए गए जहां दो दिन पहले बरसाए गए थे पत्थर

Sun, 19 Apr 2020 02:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
लोगों ने फूल बरसा कर किया स्वास्थ्य कर्मियों का स्वागत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के नवापुरा में तीन दिन पहले जिस हाजी मस्जिद के पास मेडिकल और पुलिस टीम पर पथराव हुआ था उसी जगह पर शनिवार को लोगों ने इन पर फूल बरसाए। बवाल के बाद से यहां सन्नाटा छाया हुआ था। स्वास्थ्य विभाग की टीम नवाबपुरा में जाने से साफ इनकार दिया था लेकिन पुलिस ने कुछ स्थानीय लोगों की मदद से नवापुरा के लोगों समझाया कि कोरोना से जंग जीतनी है तो स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम का पूरी तरह सहयोग करना होगा।

विज्ञापन


इसके बाद इलाके के मौलाना फजरूल इमाम और अन्य स्थानीय लोगों ने लोगों को जागरूक किया। दोपहर में इलाके में दो एंबुलेंस और उनके साथ एसएचओ नागफनी सुनील सिंह और थाने की फोर्स के अलावा आरएएफ के जवान पहुंचे तो लोगों ने उनकी गाड़ियां पर फूल बरसाए और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें