उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के नवापुरा में तीन दिन पहले जिस हाजी मस्जिद के पास मेडिकल और पुलिस टीम पर पथराव हुआ था उसी जगह पर शनिवार को लोगों ने इन पर फूल बरसाए। बवाल के बाद से यहां सन्नाटा छाया हुआ था। स्वास्थ्य विभाग की टीम नवाबपुरा में जाने से साफ इनकार दिया था लेकिन पुलिस ने कुछ स्थानीय लोगों की मदद से नवापुरा के लोगों समझाया कि कोरोना से जंग जीतनी है तो स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम का पूरी तरह सहयोग करना होगा।