फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिल्ली रोड पर डंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों ने माैके पर तोड़ा दम

Mon, 16 Dec 2024 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के सर्किट हाउस के पास डंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजा को कुचल दिया। इसमें दोनों की माैत हो गई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में दो लोगों की माैत के बाद गमगीन परिवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रोड पर सर्किट हाउस के पास शनिवार की रात अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजा को कुचल दिया। हादसे में भतीजे की माैके पर माैत हो गई। जबकि चाचा ने इलाज के दाैरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला।

विज्ञापन


मझोला थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। लालबाग गली नंबर-3 रामगंगा काॅलोनी निवासी अनिल उर्फ छोटू (50) और लालबाग गली नंबर-2 काली मंदिर के पास रहने वाला राम राजपूत (40) रिश्ते में चाचा-भतीजे थे।

दोनों लोधीपुर स्थित एक निर्यात फर्म में पैकिंग का काम करते थे। शनिवार देर रात दोनों ओवर टाइम ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। दूसरे साथी उनके अन्य साथी भी फर्म से ऑटो में सवार होकर निकल रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब ढाई बजे दोनों दिल्ली रोड सर्किट हाउस के पास पहुंचे थे तभी डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे राम राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी होने पर फर्म के कर्मचारी माैके पर पहुंच गए। पुलिस की मदद से घायल अनिल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज दाैरान उनकी मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले अनिल उर्फ छोटू के परिवार में पत्नी गीता और एक बेटी आशी हैं।  जबकि राम राजपूत के परिवार में पत्नी रूबी, बेटा आयुष और बेटी आयुषी है।

डिवाइडर के अवैध कट बढ़ा रहे हादसे

मुरादाबाद शहर में अनावश्यक कट के कारण हादसे बढ़ते जा रहे हैं।  दिल्ली रोड और कांठ रोड पर हेड कांस्टेबल सहित पांच लोगों की जान कट के चलते हुई है। फिर भी यातायात विभाग सचेत नहीं हो रहा है। सर्किट हाउस के नजदीक चाचा-भतीजे के साथ हुई दुर्घटना पहला हादसा नहीं है।

इसके पहले आठ नवंबर को रामपुर के पुराना गंज निवासी हर्षित सक्सेना तिगरी मेले से लौट रहे थे। सर्किट हाउस के पास आते ही कट पर एक कार ने भार वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में हर्षित की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

दो माह पहले भी इस कट पर हादसे के दौरान कार सवार की मौत हुई थी।  शुक्रवार को बरेली में तैनात हेड कांस्टेबल जितेंद्र पाल  सिंह रेलवे स्टेशन से आशियाना कॉलोनी स्थित घर  बाइक से लौट रहे थे। इसी समय ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

अभियान ठप 
मंडलायुक्त के निर्देश पर यातायात पुलिस ने अवैध कट के खिलाफ अभियान चलाया था। कांवड़ यात्रा के बाद इस अभियान पर विराम लग गया। अवैध कट बंद होने के कारण हादसे भी कम हो गए थे। अब कई कई कट खोल दिए गए दो हादसे का कारण बन रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें