फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में सुबह नौ बजे तक 10 फीसदी मतदान

Thu, 18 Apr 2019 10:12 AM IST
abhinav Chauhan टीम डिजिटल, अमर उजाला, मुरादाबाद ब्यूरो
विज्ञापन
अमरोहा के एक बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकतंत्र के महापर्व में अमरोहा के मतदाता पीछे नहीं हैं। सुबह से ही उनमें काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से था। लेकिन उससे पहले से ही मतदाताओं ने कई जगहों पर लंबी कतार लगा ली है। मौसम भी पूरा साथ दे रहा है। वोटिंग से एक दिन पहले बादल बरसे थे। अब हलकी बदली है और मौसम ठंडा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वोट भी जमकर बरसेंगे। लोग घरों से निकलना शुरू हो गए हैं। युवाओं के साथ बुजुर्गों में भी जोश देखने को मिल रहा है। मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी के नाम के आगे का ईवीएम बटन दबाकर एक ही आशीर्वाद दे रहे हैं : विजयी भव। सुबह नौ बजे तक प्रशासन ने 10 फीसदी मतदान की पुष्टि की है। 
विज्ञापन

द्वितीय चरण के मतदान में अमरोहा सहित प्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। अमरोहा में सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह है। एक दिन पहले मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन सहित प्रत्याशियों में भी चिंता थी कि कहीं मौसम मतदान में बाधा न बने। लेकिन सुबह से ही मौसम ने साथ दिया। धूप नहीं खिली है। मौसम ठंडा बना हुआ है। ऐसे में मतदाता भी अपने सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करने में रुचि दिखा रहे हैं। अमरोहा के कई मतदान केंद्रों पर सुबह छह बजे से ही वोटरों की कतार लगना शुरू हो गई है। कुछ मतदान केंद्रों पर वोटिंग सात बजे शुरू नहीं हो सकी। यहां वोटर नाराज हुए।
विज्ञापन

गजरौला के ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 208 में आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। यहां पीठासीन अधिकारी वोटिंग मशीन शुरू नहीं कर पाए। वहीं धनौरा के बूथ नंबर 89 पर सुबह 7 बजे ही ईवीएम में खराबी की शिकायत मिली। जिस कारण मतदान शुरू नहीं हो पाया। अमरोहा के राजकीय इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 150 पर ईवीएम खराब होने की शिकायत मिली। सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदाताओं ने यहां कतार लगा ली थी। लेकिन ईवीएम खराब होने के चलते 7.25 बजे तक भी मतदान शुरू नहीं हो सके थे। प्रशासन इन शिकायतों का निस्तारण करा रहा है। जिन जगहों पर मतदान शुरू हो गया है वहां मतदाताओं में भारी जोश है। जो लोग वोट डालकर जा चुके हैं वह दूसरों को प्रेरित कर बूथों तक भेजने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। सुबह नौ बजे तक अमरोहा में 10 प्रतिशत मतदान की पुष्टि प्रशासन की ओर से की गई है। 

मोबाइल लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचे वोटरों को प्रशासन ने मतदान केंद्र के प्रवेश नहीं करने दिया। इससे निराश होकर मतदाता वापस लौट गए। कुछ मतदाताओं ने अपने साथ वालों को मोबाइल दिए जिसके बाद एक-एक करके वो वोट डालकर आए। बता दें कि प्रशासन की ओर से पहले ही हिदायत दे दी गई थी कि मतदान कार्मिकों के अलावा बूथ पर कोई भी मोबाइल के साथ प्रवेश नहीं कर सकेगा। लगातार इसका प्रकाशन भी कराया गया था। उसके बावजूद अधिकांश मतदाता मोबाइल लेकर मतदान करने पहुंच गए। लेकिन प्रशासन ने उन्हें बूथ से वापस लौटा दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें