बिलारी। खाबरी अव्वल गांव निवासी विवाहिता के साथ ससुरालियों द्वारा दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी गई है। खाबरी अव्वल निवासी छुट्टन सिंह की ओर से पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि उसने अपनी बेटी अंजलि की शादी चार मई 2025 को रामपुर जिले के थाना सैफनी अंतर्गत मियागंज गांव निवासी एक युवक के साथ की थी। अंजलि के ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते हैं। छुट्टन सिंह का आरोप है कि बीती आठ मार्च की रात्रि को मायके से नकदी न लाने से नाराज ससुरालियों ने अंजलि के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल अंजलि को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मिली शिकायत की जांच की जा रही है।