कांठ। दहेज उत्पीड़न की शिकार पीड़िता की रिपोर्ट पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज की। इसमें पीड़िता ने नामजद किए गए परिवार के सात सदस्यों को नामजद किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर नामजद आरोपी उसे मारने पीटने के साथ प्रताड़ित करते रहे। इस दौरान उसके देवरों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। शिकायत करने पर पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है। पुलिस संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
कांठ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी चार जून 2013 को मुस्लिम रिति रिवाज के अनुसार बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र के सहसपुर देहात गांव निवासी महफूज पुत्र मकसूद से हुई थी। आरोप है कि शादी में युवती की मां ने दस लाख रुपये खर्च कर काफी दहेज दिया था। आरोप है कि इससे ससुराल के लोग मिले दहेज से खुश नहीं थे। वो लोेग आए दिन दहेज में दो लाख रुपये मायके से मांग कर लाने के लिए उस पर दबाव बनाते थे। इस दौरान वह तीन बच्चों की मां बनी, लेकिन ससुराल वालों के जुल्म कम नहीं हुए। आरोप है कि उसके देवर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किए। शिकायत करने पर उल्टे उसकी पिटाई की गई। इस दौरान उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। बीते 12 जुलाई को पीड़िता एसएसपी हेमंत कुटियाल से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर कांठ पुलिस ने पीड़िता के पति महफूज, सास अनवरी, ननद यासमीन, तमन्ना, नाजमीन, देवर सद्दाम, निजाम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।