फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ससुरालियों पर लगाया घर से जेवर, नकदी ले जाने का आरोप

Fri, 28 Nov 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के एक व्यापारी ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ घर से नकदी जेवर ले जाने और मारपीट करने का आरोप में कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के बड़ा बाजार निवासी व्यापारी बिट्टू गुप्ता ने इस संबंध में कोर्ट में याचिका दायर की। इसमें उन्होंने कहा कि उनका विवाह 27 जनवरी 2024 को संभल के ग्राम खलीलपुर धनारी निवासी अनिल कुमार की पुत्री मुस्कान उर्फ हिमाद्री गुप्ता के साथ हुआ था। उसके ससुराल वालों की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण विवाह ठाकुरद्वारा नगर के साधना पैलेस में हुआ था। शादी का ज्यादातर खर्च उसके पिता वेद प्रकाश गुप्ता ने बहन किया था।
बिट्टू गुप्ता का आरोप है कि पांच जून 2025 को उसके ससुराल वाले उसके घर पर आए उस समय वह घर पर नहीं था। कुछ देर बाद वह घर पर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी घर में रखा सामान बैग में पैक कर रही थी। कुछ देर बाद उसकी पत्नी को उसके ससुर अनिल कुमार, साली और विनोद गुप्ता अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी घर में रखें 183000 रुपये नकद और सोने चांदी के लाखों के जेवर अपने साथ ले गई है। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बिट्टू गुप्ता का कहना है कि उसकी पत्नी ने ससुराल में एक बेटी को जन्म दिया जिसकी जानकारी मिलने पर वह है अपने जीजा तुषार बंसल के साथ 30 सितंबर को अपनी ससुराल में पहुंचा तो आरोप है कि वहां पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बिट्टू गुप्ता की पत्नी, ससुर, विनोद गुप्ता सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें