कुंदरकी। सोमवार को शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा को अनिवार्य किए जाने के फैसले के खिलाफ बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू किए जाने के निर्णय के विरोध में किया गया। सोमवार टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर कुंदरकी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य और विरोध जाताया। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ अभियान भी शुरू किया गया। विरोध में कुंदरकी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कोण्डरी, यूसुफपुर नगलिया, करनपुर और रतनपुर कला समेत अनेक विद्यालयों में शिक्षकों ने एकजुट होकर टीईटी के खिलाफ आवाज उठाई। शिक्षकों ने इस निर्णय पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान विद्यालयों के शिक्षकों ने टीईटी को अनिवार्य करना गलत बताया।